दर्दनाक हादसा; सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, एक मासूम की हुई मौत, पांच लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में सिलेंडर लीकेज होने से एक घर में आग लग गई। इस वजह से चीख पुकार मच गई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं परिवार के पांच लोग झुलस गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

एजेंसी के मुताबिक, यह घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी की है। यहां सिलेंडर लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला औ आग बुझाने की कोशिश में लग गए।

जब तक लोगों को घर से निकाला गया, तब तक परिवार के छह सदस्य बुरी तरह झुलस चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। आग में एक बच्चा भी झुलस गया, जिसे दिल्ली के सफरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

घटना के बारे में पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि एक कपल अपने बच्चों और परिवार के दो अन्य मेंबर्स के साथ किराए पर रह रहा था। बुधवार की शाम महिला खाना बनाने के लिए गैस स्टोव जला रही थी, उसी दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। सिलेंडर लीक होने की वजह से ये घटना होने की बात सामने आ रही है, जिसमें परिवार के लोग बुरी तरह झुलस गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000