अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग

बरेली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण जम्मू की ट्रेनों में टिकट बुकिंग का आंकड़ा अचानक घट गया था।अब हालात सामान्य होने लगे हैं।छुट्टियों का सीजन और तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले बरेली होते हुए जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं।बरेली होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए अप-डाउन 38 के अलावा आठ विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।अचानक जम्मू की ट्रेनों में बुकिंग तेज हो गई है। कई ट्रेनों में नो रूम के कारण बुकिंग बंद हो गई है। बता दें कि नियमित ट्रेनों में अगस्त के दूसरे हफ्ते तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। बरेली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए रोजाना औसतन 500-700 टिकट की बुकिंग हो रही है।यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया है।

बरेली-जम्मू के बीच ट्रेनों में सीटों की स्थिति

हफ्ते में एक दिन चलने वाली 14691 मोरध्वज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में अगस्त के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं।जुलाई के पहले और दूसरे हफ्ते की कई तारीख में एसी तृतीय और प्रथम श्रेणी में नो टिक की स्थिति है।

हफ्ते में तीन दिन चलने वाली 12331हिमगिरि एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में जून और अगस्त के पहले हफ्ते में कन्फर्म टिकट नहीं हैं।स्लीपर श्रेणी में नो टिकट है।एसी प्रथम,द्वितीय और तृतीय में वेटिंग 80 के पार है।

नियमित चलने वाली 13151जम्मूतवी एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में जुलाई के अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं है।स्लीपर श्रेणी में नो टिकट है।एसी तृतीय में भी कई तारीख में टिकट बुक नहीं हो रहे हैं।

प्रत्येक सोमवार को चलने वाली 12587
अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में अगस्त के पहले हफ्ते तक वेटिंग 30 से लेकर 85 तक है।एसी प्रथम,द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी अगस्त तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 22317 हमसफर एक्सप्रेस एसी तृतीय श्रेणी की आरक्षित ट्रेन है।जुलाई के तीसरे हफ्ते तक हमसफ़र भी फुल है।लगातार वेटिंग बढ़ने से हमसफ़र में भी आने वाले दिनों में नो टिकट की स्थिति बन जाएगी।

हफ्ते में एक दिन चलने वाली 15651लोहित एक्सप्रेस फुल हो चुकी है। लोहित एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 125 के पार है।एसी तृतीय और द्वितीय में भी अगस्त के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं।

12355 अर्चना एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलती है।अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर अर्चना एक्सप्रेस अभी से फुल हो गई है। स्लीपर श्रेणी में पूरे जून टिकट बुकिंग बंद है।

15655 कामाख्या एक्सप्रेस भी फुल है। हफ्ते में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 150 तक पहुंच चुकी है।

विशेष ट्रेनों में भी धड़ाधड़ बुकिंग

04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 05193 छपरा-उधमपुर विशेष ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 125 तक पहुंच चुकी है। 04605 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन में भी जुलाई के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन की स्लीपर, एसी तृतीय और द्वितीय श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000