महोबा में ट्रिपल मर्डर:पत्नी और दो बच्चियों को पत्थर से कूचकर मार डाला; रोटी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

महोबा में सोमवार शाम करीब 8 बजे एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। ट्रिपल हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल समेत SP अपर्णा गुप्ता मौके पर पहुंची।

पूरा मामला शहर कोतवाली के समदनगर का है। यहां देवेंद्र विश्वकर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी राजकुमारी देवी, बेटी अरुषि (9) और सोनाक्षी (5) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता था। पड़ोसियों की मानें तो शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में देवेंद्र ने पहले पत्नी को मारा, फिर दोनों बच्चियों की हत्या कर भाग गया।

मोटी रोटी बनाने को लेकर हुआ था विवाद
पिता ठाकुरदीन ने कहा, ”देवेंद्र ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों को मार दिया। मैं सिलाई का काम करता हूं। बहू-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। सुबह देवेंद्र फेरी लगाने गया था। शाम को लौटा तो फिर विवाद होने लगा। मैंने बचाव किया। इसके बाद उसने पत्नी और बच्चों को कमरे में बुलाया और मार डाला।” ठाकुरदीन ने कहा, ”आज इनके बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। वो कह रहा था कि रोटी मोटी बना दी, सब्जी में नमक कम है। यही मुझे सुनाई दिया था। वो गांजे का लती था। अब पता नहीं शाम को गांजा पिया था या नहीं।”

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं टीमें
SP अर्पणा गुप्ता ने कहा, ”एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है। यह सूचना मिलते ही पुलिस बल और सीनियर ऑफिसर यहां पहुंचे। यहां पहुंचते ही सभी ने देखा कि उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। सभी के सिरों पर वार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब कुछ स्पष्ट होगा।”

SP ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। साक्ष्य कलेक्ट किए गए हैं। आरोपी के पिता का बयान दर्ज किया गया है। मृतकों की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000