पति के शक से परेशान हुई पत्नी ने सहेलियों को बुलाया घर, ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करना भारी पड़ गया। रोज-रोज की क्लेश से तंग आकर उसने अपनी सहेलियों को बुलाकर पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना से घर में कोहराम मच गया। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पति ने पत्नी और उसकी दो सहेलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह सनसनीखेज मामला गोला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने केस दर्ज पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव के युवक की शादी करीब दो साल पहले एक युवती से हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि शुरू में तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन के बाद दोनों में विवाद होने लगा। पति बार-बार पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। गांव के लोगों का कहना है की पत्नी सुंदर थी, जब भी वह किसी काम से बाहर निकलती थी तो पति को उसके चरित्र पर संदेह होने लगता था।

पति की बातें पत्नी को लगती थी बुरी

पति को लगता था कि वह अपने किसी प्रेमी से मिलने के लिए बार-बार कोई ना कोई बहाना करके घर से निकल जाती है। पत्नी के घर लौटने पर पति लांछन लगाता और ताना मरता था। उसके चरित्र को लेकर सवाल उठाता था। पति की यह बात पत्नी को बुरी लगती थी। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर फिर से दोनों में विवाद हुआ। पति ने ताना मारना शुरू किया तो पत्नी आग बबूला हो गई। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। तभी पति किसी काम का बहाना करके घर से निकल गया।

सहेलियों को बुलाकर पति का काटा प्राइवेट पार्ट

इसी बीच पत्नी ने अपनी दो सहेलियों को फोन करके बुलाया और अपनी परेशानी बताई। उसने कहा कि पति के शक करने पर उसके मन में बार-बार आत्महत्या करने का विचार आ रहा है। सहेलियों ने समझाया यह ठीक नहीं है। तीनों मिलकर उसे सबस्क सिखाने का प्लान बनाया। जैसे ही महिला का पति घर पहुंचा, तीनों ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान पत्नी ने पास में रखे हुए ब्लेड को निकाला और पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। प्राइवेट पार्ट कटने के बाद पति बिलबिला उठा और जोर-जोर से चीखने लगा।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घायल पति अपनी पत्नी व उसकी सहेलियों के चंगुल से छूटकर जान बचाने के लिए भागा और गांव के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचा। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई। इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर पत्नी और उसकी दो सहेलियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000