ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई,कहा- आप शानदार काम कर रहे हैं

नई दिल्ली। टैरिफ पर तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया है।साथ ही पीएम मोदी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप की तरह वह भी भारत-अमेरिका के बीच व्यापक एवं वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को 75 वर्ष के हो गए हैं।ट्रंप के इस कदम को भारत के साथ अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बाद दोनों देशों के संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।भारत ने 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जताया ट्रंप का आभार

ट्रंप की शुभकामनाओं के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,मेरे मित्र,राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं।

ट्रंप ने भी एक्स पर किया पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से फोन पर वार्ता को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।ट्रंप ने‌ अपनी पोस्ट में लिखा, अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई।मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं,वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में के लिए पीएम मोदी के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ये शुभकामनाएं तब दी हैं,जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ को लेकर पहले से ही तनाव है।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आखिरी बार फोन पर वार्ता 17 जून को हुई थी। तब पीएम मोदी -7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा गए थे जबकि ट्रंप कनाडा का दौरा संक्षिप्त कर पहले ही वहां से लौट चुके थे।ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी और उनकी उस दिन 35 मिनट बात हुई थी,जिसमें पीएम मोदी ने अमेरिका में रुकने का ट्रंप का न्योता ठुकरा दिया था और इस बात से भी स्पष्ट इन्कार किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने में अमेरिका की कोई भूमिका थी। इसके बाद से ही ट्रंप का रुख भारत को लेकर शत्रुतापूर्ण हो गया। उस तारीख के बाद यह पहली बार है जब ट्रंप और पीएम मोदी ने फोन पर बात की है।ऐसे में दोनों देशों के रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए इन फोन कॉल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000