नशीली दवा के साथ दो दंपती गिरफ्तारः भारत से नेपाल ले जा रहे थे नशीली दवा, रक्सौल में जांच के दौरान बॉर्डर पर पकड़े गए

रक्सौल भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी चल रही है। हालांकि बॉर्डर पर तैनात एसएसबी, पुलिस, कस्टम सहित अन्य एजेंसिया इन्हें पकड़ने में कामयाब भी रही है। इसी बीच भारत से नेपाल नशीली दवा ले जाते नेपाल पुलिस और आर्ड पुलिस फोर्स ने प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो भारतीय दंपती को नेपाल का प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट के पास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दंपती की पहचान पूर्वी चंपारण के सकराहा निवासी धुरेन्द्र राम और उसकी पत्नी मधु देवी के रूप में हुई है।

दोनों को रक्सौल से बीरगंज जाने के दौरान शंकराचार्य गेट के पास बीरगंज कस्टम के पास जांच के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से 4505 पीस ट्राहमा 50 नामक प्रतिबंधित दवा बरामद की गई।दूसरी ओर इनरवा चौकी के पास प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो महिला, पुरुष को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रक्सौल से बीरगंज नशीली दवा लेकर जा रहे थे। जांच के दौरान पकड़े गए। डीएसपी दीपक भारती ने बताया कि उनके पास से 294 पीस नाइट्रो वेट 10 बरामद किया गया है। दोनों की पहचान नेपाल बारा जिला के कोल्हवी निवासी अनिल पौडेल और प्रेरणा पौडेल के रूप में हुई है।

नशीली दवा की तस्करी में महिलाएं भी हुईं सक्रिय

इन दिनों महिलाएं भी नशीली दवा तस्करी में जुड़ गई है। एक ही दिन में दो जगह नशीली दवा के साथ महिलाओं की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों को भी बेचैन कर रही है। लगातार महिलाओं को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां भारत से नेपाल नेपाल से भारत आने जाने वाले महिला पुलिस दोनों पर अब विशेष निगरानी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000