कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर

लखनऊ। वजीरगंज स्थित रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता के चैंबर में शनिवार देर रात वकीलों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई। वकील कुंवर अंबिका सिंह और साकिब हसन को गोली लगी। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मड़ियांव निवासी कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह के रिश्तेदार दिलीप सिंह का रेजीडेंसी के पास चैंबर है।

अंबिका का कहना है कि शनिवार देर रात वह कुछ साथियों के साथ चैंबर में बैठे थे। इस दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन साथियों संग पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई। अंबिका को कमर, पैर, हाथ और साकिब को गर्दन के पास गोली लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

एसीपी चौक राजकुमार सिंह रेजीडेंसी और इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश त्रिपाठी भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। साकिब का कहना है कि वह बातचीत करने पहुंचे थे, तभी फायरिंग कर दी गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शादी में ससुराल आए जीजा की फुफेरे सालों ने गोली मारकर की हत्या, हत्या कर डीजे पर नाचते रहे कातिल, पैंट पर खून के छींटों से बेनकाब     |     गाजियाबाद में हादसा, ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर की मौत     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000