अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, देवरिया की रहने वाली हैं दोनों आरोपी

किराये का कमरा दिलाने या फिर लिफ्ट लेकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर रंगदारी मांगने वाले गिरोह की दो और महिलाओं को शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।  एक महीने पहले गिरोह के सरगना और हॉस्पिटल के आरोपी संचालक विकास सिन्हा को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तभी से आरोपी महिलाएं वांछित चल रही थीं, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान देवरिया के रामपुर कारखाना इलाक के महादेव बाजार की रेखा सिंह व भलुअनी के अकटहा निवासी हेमवंती के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पकड़ी गईं आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मोतिहारी, बिहार के टाउनहाल, बलुआताल वार्ड नंबर 29 का रहने वाला विकास सिन्हा जेल बाइपास पर आरोही हाॅस्पिटल चलाता था। वह दवा का व्यापार भी करता था।

व्यापार व हाॅस्पिटल में शेयर के नाम पर उसने व्यापारी संजय अग्रवाल से छह लाख, प्रवीन प्रकाश से आठ लाख, अमित सिंह से पांच लाख, अमृत से 22 लाख, संजीव पांडेय से छह लाख, आलोक श्रीवास्तव से छह लाख और गोरखनाथ, चक्सा हुसैन के रहने वाले इम्तियाज से 10 लाख लिए थे।

सभी लोगों के रुपये हड़पकर कर उसने शाहपुर क्षेत्र में ही एक और हाॅस्पिटल खोल लिया। रुपये वापस मांगने पर विकास ने रेखा सिंह व हेमवंती पटेल से इम्तियाज के विरुद्ध चिलुआताल व गोरखनाथ थाने में केस दर्ज करा दिया। तीन वर्ष के भीतर इन लोगों ने इम्तियाज पर कुल पांच केस दर्ज करा दिए, जिसमें समझौता कराने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे।

इम्तियाज की पत्नी सैबा अनवर की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो आरोप सही मिला। इसके बाद रंगदारी मांगने, धमकी देने और संजय अग्रवाल ने जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया। 19 अक्तूबर को शाहपुर थाना पुलिस ने विकास सिन्हा को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया और अब दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000