उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद के मकान के आसपास भी नहीं रहना चाहते लोग, घर छोड़कर कर जाने का रहे हैं पलायन

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस ने शहर के एक इलाके की पहचान पर बदनुमा दाग लगा दिया है। इस इलाके में पिछले डेढ़ महीने से हो रही गतिविधियों और आए दिन पुलिस की छापेमारी के चलते लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। यहां किराए पर रहने वाले तमाम लोग अब घरों को छोड़ने लगे हैं। लोग अब इस इलाके को छोड़कर अब दूसरी जगह पर आशियाना खोजने लगे हैं। बात हो रही है शहर के उस चकिया इलाके की जिसकी पहचान गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के नाम से होती है। अतीक का पुश्तैनी मकान और दफ्तर इसी चकिया इलाके में है। पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटों के साथ इसी इलाके में रहती थीं। अतीक अहमद का ससुराल भी इस इलाके में है। अतीक अहमद के गैंग के ज्यादातर सदस्य और करीबी भी इसी इलाके में रहते हैं। उमेश पाल शूटआउट केस के बाद यहां दो जगहों पर बुलडोजर भी चल चुका है। पांच लाख रुपए का ईनामी गुड्डू मुस्लिम भी इसी इलाके का रहने वाला है। उमेश पाल शूटआउट केस के बाद इस इलाके में लगातार हलचल मची रहती है।

पुलिस और एसटीएफ की टीमें पूरे दिन हूटर बजाते हुए घूमती रहती हैं। दिन में कई जगहों पर छापेमारी की जाती है। इस इलाके से कई आरोपियों और संदिग्धों को पकड़ा गया है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के मन में इस बात का डर रहता है कहीं वह भी किसी मुश्किल में ना फंस जाएं। इलाके का माहौल खराब होने से यहां किराए पर रहने वाले लोग अब घरों को खाली करने लगे हैं। उन्हें लगने लगा है कि अगर उन्हें पैसे खर्च कर किराए पर रहना है तो वह किसी सुकून और शांति की जगह पर रहें. उमेश पाल शूटआउट केस के बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मकानों को छोड़ दिए हैं और दूसरी जगह पर शिफ्ट होने लगे हैं। कई जगहों पर तो घरों पर किराए पर जगह खाली होने का बोर्ड तक लग गया है। अतीक अहमद के पुश्तैनी घर के सामने के मकान पर भी किराए पर जगह खाली होने का बोर्ड लगा हुआ है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि अतीक और उसके गिरोह के चलते यह इलाका बदनाम हो चुका है। कोई भी बदनाम इलाके में नहीं रहना चाहता। इसी वजह से लोग इस इलाके से पलायन करने को मजबूर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000