20 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी फूफा को पुलिस ने मारी गोली, बोला- शादी करने के लिए बना रही थी दवाब

गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस की तड़के करीब डेढ़ बजे वैशाली में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस ने नए साल के मौके पर युवती की हत्या करने वाले उसके फूफा को नीरज को गिरफ्तार किया है। युवती की शव वैशाली के पोडियम पार्क में मिला था, चाकूओं से गोदकर युवती की हत्या की गई थी। बाद में युवती की पहचान भोवापुर में रहने वाली सोनी के रूप में हुई थी और उसके पिता सुनील ने नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

बुलंदशहर का रहने वाला है नीरज…

नीरज पुत्र बृहम सिंह बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में कल्याणपुर गांव का रहने वाला है और पांच साल से भोवापुर गांव में रहता है। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में और घर पर भी ‌सिलाई का काम करता है। रिश्ते के साले की बेटी सोनी, जो घरों में काम करती थी, वह भी नीरज के साथ सिलाई का काम करती थी और इसी बीच दोनों में संबंध हो गए थे। चार बच्चों का पिता नीरज वर्षों तक उसके शरीर से खेलता रहा। नीरज के मुताबिक सोनी के पिता ने उसकी कहीं शादी तय कर दी, लेकिन सोनी नीरज के साथ ही शादी करना चाहती थी और उस पर अपने परिवार को छोड़कर शादी के लिए दवाब बना रही थी।

आत्महत्या करने की देती थी धमकी…

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक हत्यारोपी नीरज ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और चार बच्चे हैं। सोनी की शादी उसके पिता सुनील ने फरीदाबाद में तय कर दी थी, फरवरी में शादी होनी थी, लेकिन सोनी को वह लड़का पसंद नहीं था। सोनी कहती थी कि मैं अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ शादी कर लूं नहीं तो वह आत्महत्या करके उसे फंसा देगी। नीरज ‌के मुताबिक उसने अपने बच्चों के भ‌विष्य को देखते हुए सोनी को रास्ते से हटाने की ठान ली।

31 दिसंबर को दोनो गए थे पोडियम पार्क…

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने मुताबिक नीरज ने पूछताछ में बताया कि नीरज और सोनी दोनों 31 दिसंबर की शाम को वैशाली स्थित पोडियम पार्क में मिलने गए थे। मुलाकात के दौरान सोनी ने नीरज पर शादी के ल‌िए दवाब बनाया। नीरज ने परिवार को छोड़कर सोनी से शादी करने के बजाय सोनी को रास्ते से हटाने के इरादे से चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि युवती की छाती पर चाकू से कई वार किए गए थे। सोनी के दम तोड़ने के बाद नीरज नोएडा की उस फैक्ट्री में लौट गया, जिसमें वह सिलाई का काम करता है। जाते समय उसने चाकू झाड़ियों में फेंक दिया था।

आलाकत्ल फेंकने निकला था, हो गई मुठभेड़…

एसीपी ने बताया कि नीरज ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद बताया कि वह झ‌ाड़ियों में छिपाए गए सोनी की हत्या में प्रयुक्त चाकू को फेंकने के इरादे से निकला था। पुलिस को चेकिंग करते देख उसने एलीवेटेड रोड के नीचे कच्ची सड़क पर भागने का प्रयास किया और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर गोली चला दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में नीरज को पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अ‌भियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू और तमंचा बरामद कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सोनी की हत्या करना कबूल कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000