अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलटी बोलेरो,एक की मौके पर मौत,दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह बोलेरो गाड़ी पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसमें बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। एक पल में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र के फौड़र गांव का है। गांव निवासी राहुल गुरुवार की सुबह अपने दोस्त गौरव और पंकज के साथ रिश्तेदारों के लिए विदाई का सामान लेने सौंख कस्बा आया था। वह अपने फूफा की बोलेरो गाड़ी लेकर गया था। सुबह करीब सात बजे सामान लेकर बाजार से घर लौट रहा था।रास्ते में नगला हमला गांव के समीप बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।

हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई। दोस्त गौरव व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हाथरस के मुरसान निवासी रघुवीर सिंह व ममता देवी राहुल के फूफा-बुआ हैं। वह बुधवार को रक्षाबंधन पर बोलेरो गाड़ी से ससुराल आए थे। राहुल उनकी विदाई का सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय हादसा हो गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहुल की मौत हुई है। दो दोस्त घायल हैं।

परिवार में सबसे बड़ा था राहुल…

वहीं राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह दो भाई और एक बहन हैं। इसमें राहुल सबसे बड़ा था। उससे छोटा बिट्टू और सबसे छोटी एक बहन रूबी है। हादसे में मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीण परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000