यूपी पुलिस के सिपाही ने पत्नी क़ो गोली मारकर उतारा मौत के घाट,कानपुर मे तैनात 2011 बैच के सिपाही ने वारदात का दिया अंजाम, गोली मारने के बाद खुद क़ो भी मारी गोली

लखनऊ। कृष्णानगर के हसनापुर में शुक्रवार रात सिपाही सर्वेश रावत ने घर की पहली मंजिल पर कुर्सी पर बैठी पत्नी के सिर में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद दूसरे तल पर पहुंचा और खुद की भी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई। पांच साल पहले दोनों का विवाह हुआ था और 2021 से उनके बीच विवाद चल रहा था।

यह है पूरा मामला

सर्वेश रावत की तैनाती कानपुर के कल्याणपुर थाने में थी। वह 2011 बैच के सिपाही थे। मूल रूप से कल्ली पश्चिम के रहने वाले थे। पत्नी मीरा जीपीओ में क्लर्क थीं। आठ माह की बेटी ऋतिका के साथ मीरा यहां अपने मायके में रह रही थी। मीरा की मां सरस्वती ने बताया कि शाम को बेटी ऑफिस से लौटी। इस बीच सर्वेश भी आ गए। दोनों के बीच बातचीत हुई और वह बेटी को लेकर घूमने चले गए। रात घूमकर लौटे।

सरस्वती के मुताबिक, मीरा अपनी बेटी को उनकी गोद में देकर सर्वेश के साथ पहली मंजिल पर चली गई। वहां मीरा कुर्सी पर बैठी थी। सर्वेश कुछ बात कर रहा था। इस बीच एकाएक सर्वेश ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह पहले तल पर पहुंची। इस बीच दूसरे तल से भी गोली चलने की आवाज आई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग और घरवाले भी आ गए। आनन फानन दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अक्सर होता था झगड़ा

घटना की जानकारी इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह, एसीपी विनय द्विवेदी, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी केशव कुमार मौके के पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मीरा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पीजीआई थाने में दर्ज कराया था। कोर्ट में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। 13 अगस्त से सर्वेश छुट्टी पर आया था। वह कल्ली पश्चिम में अपने घर पर तो कभी पत्नी के साथ ससुराल में रहता था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000