किराए के घर में प्रेमिका के साथ था यूपी पुलिस का सिपाही,पुलिस के साथ पहुंची आरक्षी पत्नी और मां-बाप

लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को उसकी पत्नी ने शनिवार सुबह सरोजनीनगर में किराए के मकान में प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। कुछ दिनों पहले ही सिपाही ने पत्नी को पीटा था। पत्नी भी सिपाही है और शनिवार सुबह सास-ससुर उसे साथ लेकर बेटे को समझाने आए थे। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने पुलिस बुला ली और वीडियो बनाते हुए भीतर जाकर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। महिला सिपाही ने पति, प्रेमिका व उसके घरवालों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।मैनपुरी में तैनात महिला आरक्षी की शादी करीब पांच साल पहले सिपाही श्यामवीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। श्यामवीर मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है और सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे के पास किराए के कमरे में रहता है।

पत्नी के मुताबिक आठ नवंबर को वह छुट्टी लेकर बच्चों के साथ पति के पास आई थी। यहां पति श्यामवीर ने उनके साथ मारपीट की और तलाक देने का दबाव बनाया। छानबीन करने पर पता चला कि पति की एक युवती से नजदीकी है। छुट्टी खत्म होने पर पत्नी 14 नवंबर को मैनपुरी लौट गई थी।शुक्रवार को श्यामवीर के माता-पिता बहू को साथ लेकर बेटे को समझाने के लिए सरोजनीनगर स्थित उसके मकान पहुंचे। काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। करीब दस मिनट बाद श्यामवीर ने गेट खोला तो अंदर युवती भी मिली। इस बीच पत्नी ने न सिर्फ पुलिस बुला ली बल्कि मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।

पत्नी का आरोप है कि युवती के उकसाने पर पति श्यामवीर ने सीटी डोरी से उसका गला दबाने का प्रयास किया। अपने घरवालों से भी मारपीट की। महिला सिपाही ने पति श्यामवीर, युवती और उसके परिजनों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि मौके से युवती को पकड़ने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया। डीसीपी मुख्यालय रईस अख्तर ने देर शाम सिपाही श्यामवीर को निलंबित कर दिया। पता चला कि पहले वह सरोजनीनगर थाने में तैनात था। पत्नी की शिकायत पर एक दिन पहले ही श्यामवीर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था।

सिपाही के घर में मिली नाबालिग छात्रा, हंगामा…

लखनऊ के सआदतगंज थाने में तैनात सिपाही पड़ोस में रहने वाली आठवीं की छात्रा को बहलाकर अपने घर ले गया। छात्रा को तलाशते हुए परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी के साथी सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों के जुटने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा वहां मिल गई। इस बीच आरोपी सिपाही भाग निकला। छात्रा के परिजनों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसे निलंबित भी कर दिया गया है। दूसरे सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है।तालकटोरा इलाके में रहने वाली आठवीं की छात्रा (13) शनिवार सुबह अचानक लापता हो गई। छात्रा की मां ने परिजनों को बताया कि वह पड़ोस में किराए के घर में रहने वाले सआदतगंज थाने के सिपाही नकुल से फोन पर बातचीत करती है। 
परिवार के लोग तुरंत नकुल के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। नकुल के साथ ही घर में किराए पर रहने वाले साथी सिपाही हाकिम ने दरवाजा खोला। छात्रा के पिता घर में जाने लगे तो सिपाही हाकिम ने उन्हें धक्का दे दिया। वह हाथापाई व मारपीट करने लगा।इस बीच आरोपी सिपाही नकुल वहां से भाग गया। मोहल्ले वालों के जुटने पर छात्रा के परिजन जब भीतर पहुंचे तो कमरे में वह मिल गई। मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस छात्रा और सिपाही हाकिम को अपने साथ थाने ले गई।
छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही नकुल व हाकिम के खिलाफ नाबालिग के अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी सिपाही नकुल को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पश्चिम सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सिपाही नकुल को निलंबित कर दिया गया है। नामजद आरोपी हाकिम की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि नामजद सिपाही हाकिम पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000