यूपी एसटीएफ ने इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर,कानपुर समेत कई जिलों में दर्ज था केस

झांसी। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। इनामी बदमाश राशिद कालिया को एसटीएफ ने मऊरानीपुर में मुठभेड़ में मारा ग‍िराया है। कानपुर के पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित अपराधी पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ बीरू कानपुर का रहने वाला था। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस की टीम ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कानपुर के अलावा राशिद कालिया झांसी में भी हुए एक हत्या में वांछित था। वहीं उसपर झांसी में 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

कैसे पकड़ में आया अपराधी…

बता दें कि बदमाश कानपुर में 3 साल पहले हुए बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या मामले में वांछित था। राशिद कालिया पर पुलिस ने 1.25 लाख का ईनाम घोषित कर रखा था। राशिद कालिया सुपारी लेकर लोगों की हत्या करने का काम करता था। कानपुर के चकेरी में 20 जून 2021 को राशिद ने बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। हालांकि कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस के हाथ हमेशा असफलता ही लगी। इस बीच एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राशित झांसी में किसी की सुपारी लेकर हत्या करने आया है।

मुठभेड़ में मौत…

इस बीच लखनऊ एसटीएफ की टीम ने झांसी में डेरा डाल दिया।सटीक सूचना मिलने पर आज सुबह सात बजे एसटीएफ और झांसी पुलिस ने सितौरा रोड पर 45 वर्षीय राशिद की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी से घबराए राशिद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एसटीएफ की गोली राशिद के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं गिर गया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे मऊरानीपुर के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे झांसी सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।यहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000