मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हंगामा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों से मारपीट के आरोप, शंकराचार्य ने स्नान से किया इनकार

प्रयागराज के माघ मेले में आज मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज पर उस समय बवाल मच गया, जब श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण प्रशासन ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जुलूस रोक दिया। वहीं आरोप है कि स्वामी के शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इससे नाराज शंकराचार्य ने स्नान करने से इनकार कर दिया।

संगम नोज पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शंकराचार्य से रथ से उतरकर पैदल जाने का आग्रह किया था। समर्थक और भक्त नहीं माने और आगे बढ़ने लगे, जिससे पुलिस के साथ धक्का मुक्की और झड़प हुई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जुलूस अभी रुका हुआ है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है।

संगम पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के कारण संगम नोज पर पहले से ही लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए जुटे हुए थे। ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस और मेला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। जब शंकराचार्य का जुलूस संगम नोज की ओर बढ़ा, तो प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने का अनुरोध किया।

प्रशासन के अनुरोध के बावजूद शंकराचार्य के समर्थक और भक्त आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प की स्थिति बन गई। समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और बल प्रयोग किया, जबकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

शंकराचार्य का स्नान करने से इनकार

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संगम में स्नान करने से इनकार कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

फिलहाल संगम नोज पर हालात नियंत्रण में बताए जा रहे है, हालांकि भीड़ का दबाव अभी भी बना हुआ है। प्रशासन श्रद्धालुओं से संयम बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर माघ मेले की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000