ग्राम प्रधान ने शादी का झांसा देकर युवती से 4 साल तक किया शारीरिक शोषण, जानिये क्या है पूरी कहानी

यूपी में गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर वली के प्रधान का शर्मनाक कारनामा प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान पर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की इक्कीस वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में तहरीर दी है।

युवती ने तहरीर में कहा है कि ग्राम प्रधान उसको शादी करने का झांसा देकर चार साल तक नाजायज़ संबंध बनाता रहा है जब उसने शादी के लिए कहा तो उसे दुत्कार कर भगा दिया है। युवती की तहरीर पर थाना देहात कोतवाली में नरायनपुर वली के प्रधान रानू शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म के मामले मे मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तहरीर के आधार पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में उसके भाई सुशील शुक्ला और बहनोई जितेंद्र पांडेय को भी आरोपी बनाया गया है।

तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि प्रधान रानू शुक्ला ने पहले उसे शादी के झांसे में लिया, जिसके बाद चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे। लेकिन जब बात शादी करने की आई तो आनाकानी करने लगे और शादी करने से मना कर दिया। वहीं समझौता करने के नाम पर बीते 8 नवंबर को भी लखनऊ ले जाकर पूरी रात शारीरिक शोषण करते रहे। दूसरे दिन 9 नवंबर को शादी करने के लिए साफ तौर से इनकार कर लाकर गोंडा के कोतवाली देहात के गेट पर सुबह 11 बजे छोड़ दिया।

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि आरोपी ग्राम प्रधान का सत्तासीन पार्टी के नेताओं से गहरा संबंध है। जिसकी धौंस दिखाकर आरोपी रानू शुक्ला कहता है कि उसका कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता। उलटे पीड़िता के भाई को दुष्कर्म के मामलों में फंसा देने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता युवती का आरोप है कि शिकायत करने की बात पर ग्राम प्रधान के भाई और उसके रिश्तेदार भी उसको मारने-पीटने की धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात ने तीन आरोपियों रानू शुक्ला, भाई सुशील शुक्ला, बहनोई जितेंद्र पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली ने बताया कि एक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक उसके साथ नाजायज संबंध बनाकर शारीरिक शोषण किया गया है। जब वह शादी के लिए तैयार हो गई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है और लखनऊ भी ले जाकर के समझौते के नाम पर शोषण किया है। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000