जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से भूना, मौके पर ही हुई मौत

धनबाद। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह रविवार को धनबाद जेल में बंदियों के बीच हुए हिंसक झड़प में मारा गया। उसे सात गोली मारी गई है। नीरज सिंह हत्याकांड में अमन सिंह झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के साथ अभियुक्त था। संजीव सिंह भी इस हत्याकांड में जेल में बंद हैं। जेल में झड़प शुरू होते ही जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजा दी। इधर, सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेल के अंदर छापेमारी चल रही है।

अपराधियों के बीच तीन माह पहले भी जेल में हुई थी झड़प…

नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थकों और गैंग्स ऑफ वासेपुर के अपराधियों के बीच करीब तीन महीने पूर्व धनबाद जेल में झड़प हुई थी। इस झड़प में संजीव के साथ नीरज सिंह हत्याकांड के अभियुक्तों ने गैंग्स आफ वासेपुर के गुर्गों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इस घटना के बावजूद प्रशासन ने जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।

संजीव सिंह रिम्स में हैं भर्ती, आधा दर्जन अभियुक्त धनबाद जेल मेंं…

नीरज सिंह हत्याकांड के अभियुक्त अदालत के आदेश पर इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती हैं। इधर, धनबाद जेल में जब झड़प हुई तो उस समय नीरज हत्याकांड के अन्य अभियुक्त जैनेंद्र उर्फ पींटू सिंह, चंदन उर्फ सागर, सतीश, विनोद सिंह, धनजी सिंह, डबलू मिश्रा आदि धनबाद जेल में ही थे।

आठ दिन पूर्व डीसी ने की थी छापेमारी, सिर्फ खैनी-सिगरेट मिला…

अति सुरक्षित धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से भून डाला गया। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेल के अंदर हथियार पहुंचा कैसे। पूरा धनबाद जेल परिसर सीसीटीवी से लैस है। इसके बावजूद जेल के अंदर हथियार पहुंच गया। वह भी तब जब मात्र आठ दिन पहले धनबाद जेल में डीसी वरूण रंजन ने धनबाद जेल में छापेमारी की थी। डीसी- को छापेमारी में जेल के अंदर सिर्फ खैनी का पुड़िया, सिगरेट, लाइटर मिला था। मात्र पांच दिन बाद उसी जेल के अंदर गोली चलना कई सवालों का खड़ा कर रहा है। जेल में छापेमारी के नाम पर महज औपचारिकता ही होता है।

दो घंटे से जेल के अंदर है पूरा प्रशासन…

अमन सिंह की हत्या के बाद करीब दो घंटे से डीसी वरूण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार समेत प्रशासन और पुलिस के सभी प्रमुख अधिकारी धनबाद जेल के अंदर हैं। कैसे घटना हुई, किसके-किसके बीच झड़प हुई, इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारी न किसी का फोन उठा रहे हैं और ना ही अभी तक कोई अधिकृत बयान प्रशासन एवं जेल प्रशासन का आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000