आईएसआई एजेंटों का पश्चिमी यूपी कनेक्शन,जमकर फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार,तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

शामली। उत्तर प्रदेश का शामली जिला एक बार फिर से नकली नोटों की वजह से सुर्खियों में है। पुलिस ने हाल ही में शामली में नकली नोट चलाने वाले गिरोह के दो सदस्य बिलाल और तसलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस और जांच एजेंसियों की जांच में सामने सामने आया है कि अभी भी शामली ही नहीं पश्चिमी यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी नकली नोटों को गिरोह के सदस्य खपा रहे हैं।

पता चला है कि गिरोह के सदस्य हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की भी सप्लाई करते हैं। गिरोह का सरगना कांधला का नफीस, तहसीम आईएसआई एजेंटों से मिलीभगत कर गिरोह को चला रहा है। बरहाल अभी जांच एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा से संपर्क के कारण ही पुलिस से लेकर जांच एजेंसियां गिरोह के सरगना नफीस को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

पुलिस ने हाल ही में शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले बिलाल और तसलीम को गिरफ्तार किया है। दोनोंं के भाई इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों ने पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दोनों ने बताया कि वह सरगना नफीस से लेकर ही नकली नोटों को खपा रहे थे।

जांच में पता चला है कि नफीस पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के एजेंटों के संपर्क में रहकर शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, हरियाणा,लुधियाना, अमृतसर आदि जिलोंं में नकली नोटों को खपा रहा है।पकड़े गए दोनों आरोपियों की पुलिस कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एकाउंट भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि दोनों के मोबाइल से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। दोनों के मोबाइलों को फॉरेंसिक जांच को भी भेजा जाएगा।

लगातार गिरोह में सदस्य जोड़ रहा नफीस, दिखाता है आलीशान जिंदगी के सब्जबाग…

दोनों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का फरार आरोपी नफीस लगातार गिरोह में सदस्यों को जोड़ रहा है। वह गिरोह में युवाओं को जोड़ता है। उन्हें आलीशान जिंदगी का सब्जबाग दिखाकर नकली नोटों को खपाने के लिए कहा जाता है। पुलिस और जांच एजेंसियां गिरोह के फरार सदस्यों का पता लगाने में जुट गई, ताकि गिरोह पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा सके।

कलीम और तहसीम का निकल चुका आईएसआई कनेक्शन…

पुलिस और एसटीएफ ने शामली के कलीम को आईएसआई एजेंट होने के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि कलीम और उसका भाई तहसीम आईएसआई के संपर्क में थे और कलीम सैन्य क्षेत्रों की जानकारी आईएसआई को भेजता था। कलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है।तहसीम को पकड़ने में पुलिस नाकाम है।

60 प्रतिशत तक कमिशन का दिया जाता था झांसा…

दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नफीस उनसे अधिकतर मोबाइल पर ही बात करता था। वह नकली नोटों को चलाने के बदले 60 प्रतिशत तक कमिशन देता था। मेले और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नकली नोटों को चलाया जाता था।

कौन है आईएसआई एजेंट दिलाशाद मिर्जा…

बता दें कि दिलशाद मिर्जा बेग शामली का निवासी था और लगभग ढाई दशक पहले पाकिस्तान भाग गया था। तहसीम और दिलशाद मिर्जा बेग के बीच अगस्त 2020 में चैट्स के डिटेल एसटीएफ को हासिल हुए थे।

गिरोह के सरगना नफीस, तहसीम आदि की तलाश में पुलिस और जांच एजेंसियां जुटी हुई है। गिरोह के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्त में होंगे। क्राइम ब्रांच को भी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में लगाया गया है। – अभिषेक, एसपी शामली

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000