मुश्किल में तेजस्वी यादव,यूपी के इस जिले में दर्ज हुई एफआईआर,जानें क्या है मामला

शाहजहांपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार राजद के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार सुबह 6:58 बजे एक पोस्ट की गयी।आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस पोस्ट में पीएम की तस्वीर भी लगाई गई।पोस्ट की कॉपी मुकदमे में साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई है।शुक्रवार सुबह पोस्ट के बाद दोपहर में पटना स्थित राजद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादवू ने पीएम को पॉकेटमार भी कहा। तेजस्वी ने कहा कि हमें पॉकेटमार पीएम नहीं चाहिए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने इस बयान को भी गंभीर बताया और कहा कि इससे भी जनमानस की भावनाएं आहत हुईं हैं।शिल्पी ने बताया कि सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।बता दें कि तेजस्वी यादव पर बीएनएस की धारा 353(2) और 197(1)(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव के खिलाफ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है।बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर तेजस्वी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 356 (मानहानि), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 353 (सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने का कारण बनने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000