पार्क में घूमने आई महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर ब्लेड से हमला, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

बरेली। गांधी उद्यान (कंपनी गार्डन) में दो बच्चों के साथ घूम रही महिला को परेशान कर एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसके गले पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह 11 बजे दो बच्चों के साथ घूमने के लिए आई थी। वह पार्क में बच्चों के साथ घूम रही थी। इस बीच बारादरी थाना क्षेत्र का रहने वाला जावेद आ धमका। उसने महिला से कहा कि उसके साथ चलोगी।

इस पर महिला ने साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि महिला वहां से उठ कर अपने बच्चों के साथ दूसरी तरफ चली गई। आरोपी पीछा करते हुए उसके पीछे आया और उसे परेशान करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ में लिए ब्लेड से उसके गर्दन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पीटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पहले से परिचित लग रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000