प्रतापगढ़: अवैध संबंध का आरोप लगाया तो पति ने चापड़ से रेत दिया पत्नी का गला

प्रतापगढ़। जिले के मानधाता में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारोपित और कोई नहीं उसका पति ही निकला। पहले तो आरोपित ने पुलिस को भरमाने के लिए उसने बिलखते हुए अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को कुछ ऐसा क्लू मिला जिससे शक के आधार पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे भग्गू का पुरवा पीपर ताली निवासी श्रवण कुमार आर्केस्ट्रा में काम करता है।इसकी शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व 32 वर्षीय सुनीता देवी पुत्री हरिश्चंद्र निवासी ढ़ेमा थाना क्षेत्र के साथ हुई थी।

इनके तीन बच्चे एक लड़की और दो लडके हैं। सबसे बड़ी लड़की 15 वर्षीय फलक, 12 वर्षीय निशांत व 10 वर्षीय अहेम है।गुरुवार रात लगभग एक बजे सुनीता देवी घर के बरामदे में तख्त पर सोई हुए थी तथा तीनों बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। रात में अचानक श्रवण कुमार ने रोते हुए चिल्लाने लगा- मेरे पत्नी की अज्ञात लोगों ने गला काट कर हत्या कर दी है। वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच श्रवण ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर मानधाता कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक व एडिशनल एसपी दो थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने श्रवण से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाने लगी। नल पर खून के निशान थे और रसोई घर में आधा खाया हुआ खाना मिला।

इससे पुलिस को शक हआ।शक के आधार पर पुलिस ने सुनीता देवी के पति श्रवण कुमार से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि सुनीता आए दिन मुझे पर आरोप लगाया करती थी तुम्हारा किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी कारण उससे गला रेत कर सुनीता को मार डाला। श्रवण ने पुलिस को बताया कि हत्या में प्रयुक्त चापड़ को कुएं में फेंक दिया है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल चापड़ घर के पीछे सूखे कुएं से फायर ब्रिगेड की टीम ने बरामद किया। पुलिस ने श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उधर सुनीता देवी की मौत से परिवार के सदस्यों के साथ ही उसके बच्चे रो-रोकर बेसुध हो जा रहे हैं ‌। इस संबंध में एसओ मानधाता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपित पति श्रवण कुमार को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर उसके खिलापफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000