पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में देखा तो पति हुआ आग बबूला; सुपरवाइजर की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-40 स्थित जनता फ्लैट में रविवार रात हुई सुपरवाइजर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। शशि शर्मा की हत्या का कारण सीमा नामक महिला से उनके अवैध संबंध बने।

इंजीनियरिंग छात्र के साथ मिलकर की हत्या…

महिला के पति ने अपने इंजीनियरिंग के छात्र के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार सुबह 55 वर्षीय शशि शर्मा का शव मिला था। शशि शर्मा की गला रेतकर निर्ममता से हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि शशि शर्मा मूलरूप से जिला बुलंदशहर के गांव लालनेर के निवासी थे। वह नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार के यहां बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। करीब दो वर्षों से सेक्टर-40 स्थित जनता फ्लैट में अकेले रह रहे थे। जांच की शुरुआत की तो स्थानीय लोगों से अहम जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि रविवार शाम शशि शर्मा से मिलने महिला समेत तीन लोग आए थे। चारों कुछ देर के लिए फ्लैट के सामने बने पार्क में बैठे देखा था। जहां उनके बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद चारों लोग फ्लैट में चले गए। पुलिस ने सेक्टर-62 से भरत चौहान, उसकी पत्नी सीमा चौहान और राजा तिवारी से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई घंटे तक तीनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया। सवालों के जवाब देते समय गुमराह करते रहे। पुलिस ने जब कुछ साक्ष्य दिखाए तो आरोपितों ने पूरा घटनाक्रम बता दिया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम…

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि भरत चौहान और सीमा की शादी वर्ष-2006 जिला उरई में हुई थी। दोनों अपने चार बच्चों के साथ सेक्टर-62 में रह रहे हैं। पति भरत सेक्टर-62 में चाय की दुकान लगाता है। साथ ही निर्माण स्थलों पर काम भी करता है। इसी दौरान शशि शर्मा की मुलाकात भरत से वर्ष-2021 में हुई। शशि का भरत के घर आना-जाना शुरू हो गया। वर्ष-2021 में भरत ने पत्नी सीमा को शशि के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद से शशि शर्मा और भरत के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। भरत ने शशि को उसकी पत्नी से दूर रहने की धमकी भी दी थी। दोनों ने तब बात करना छोड़ दिया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही सीमा और शशि की दोबारा से बात शुरू हो गई।

सीमा ने किया आत्महत्या का प्रयास…

दोनों फोन पर घंटों बात करने लगे। उसके बाद भरत ने एक दिन पत्नी को शशि के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मोबाइल में सुन ली थी। इस पर भरत आग बबूला हो गया। इस दौरान सीमा ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। राजा तिवारी मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है। नोएडा की महर्षि यूनिवर्सिटी से वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष का छात्र है। सेक्टर-63 में वह एक पीजी में रहता है और भरत की दुकान पर वह चाय पीने आता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। भरत ने जब अपनी परेशानियां उसे बताईं तो दोनों ने मिलकर इसका समाधान करने का फैसला किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि भरत चौहान, सीमा और राजा तीनों लोग शशि से मिलने के लिए उसके घर पर गए। दोनों के संबंधों के बारे में बात करनी शुरू की, तभी शशि ने सीमा को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद तीनों ने मिलकर शशि को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद तीनों आरोपित बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000