मां ने नशे के लिए पैसे देने से किया माना, तो कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को 47 वर्षीय संगीता त्यागी का शव मंडोला गांव में लावारिस हालत में मिला था. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे सुधीर और उसके दोस्तों सचिन व अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सुधीर पहले डीजे का काम करता था, लेकिन नशे की लत लगने के बाद उसकी मां ने पैसे देने से मना कर दिया। सुधीर को मां से 20 हजार रुपये चाहिए थे ताकि वह अपने डीजे के काम को ठीक कर सके, लेकिन उसकी नशे की आदत के कारण मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज सुधीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या का षड्यंत्र रचा।

कलयुगी बेटे ने किया मां का मर्डर…

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का बेटा सुधीर उर्फ मोहित ही हत्या का मुख्य आरोपी है। जब पुलिस ने उसे और उसके दो दोस्तों सचिन और अंकित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

घटना के दिन सुधीर ने अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां गैस एजेंसी के पास उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से कई बार वार करके मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुधीर पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000