बाइक से स्कूटी टकराई तो स्कूटी सवार युवक ने बाइक सवार महिला की गोली मारकर की हत्या

पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज में स्कूटी सवार ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। मृतक युवती की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। 25 साल की सिमपनजीत के कत्ल की वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक भलस्वा में रहने वाली सिमरनजीत कौर अपने पति हीरा सिंह के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से ज्योति नगर बैंक तिसी काम के लिए जा रही थीं। जब ये दंपती गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो एक स्कूटी सवार उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया।

कत्ल से फिर दहली दिल्ली…

इसी बात को लेकर हीरा सिंह का स्कूटी सवार से विवाद हो गया। अभी दोनों के बीच बहस हो ही रही थी कि स्कूटी सवार ने हीरा सिंह पर पिस्टल निकालकर गोली चला दी। ये गोली हीरा की जगह उनकी पत्नी के सीने में जा लगी। गोली लगने से सिमरनजीत कौर जमीन पर जा गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई की दोपहर करीब सवा तीन बजे 40 साल के हीरा सिंह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर अपने 2 बेटों के साथ बैंक जा रहे थे।

बाइक सवार महिला की गोली मारकर हत्या…

दोनों 12 साल और 4 साल का बच्ची भी दंपत्ति के साथ ही था। ये सभी बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे। गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार से हल्की टक्कर हुई। यहां उनके वाहन एक-दूसरे से लगभग टकरा गए थे। हीरा सिंह और उनका परिवार फ्लाईओवर के बाईं ओर सड़क पर चलता रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति फ्लाईओवर पर चढ़ गया। वे एक-दूसरे को गालियां देते रहे।

बच्चों के सामने मां को मारी गोली…

हीरा सिंह के मुताबिक दूसरे व्यक्ति ने नीचे फ्लाईओवर से करीब 30-35 फीट की दूरी से फायर कर दिया। गोली उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से यानि गर्दन के निचले हिस्से में जा लगी। आनन फानन में हीरा सिंह सिमर को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000