रात में चोरी करके भागते समय 11 हजार की लाइन से टकराया चोर,तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना इलाके से हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में चोरी करने आए चोर की छत के ऊपर गुजर रही 11 हजार लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पास चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चोर की पहचान जेब में मिली आईडी से हुई है। इब्रहिम पुत्र अफसर मोहल्ला भद्रान गांव देहरा का निवासी है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह पिछले सात साल से शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में अपना मकान बनाकर पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। वह यूपीएससी स्थित एक फैक्टरी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर है। जावेद ने बताया कि शनिवार रात में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकान के एक हिस्से में बने कमरे में सोया था। मकान का मेन गेट बंद था।

सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी शमां परवीन की आंख खुली तो उसने देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हैं। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इसके बाद वह मकान की छत पर गई तो देखा कि एक युवक वहां पड़ा है। घबराई पत्नी नीचे आई और उसे जगाया और सारी घटना के बारे में बताया। वह छत पर जाकर देखा कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों को अवगत कराया। जावेद ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार मोबाइल, घड़ी, सोने और चांदी के आभूषण, 25 सौ रुपए और एक आईडी बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। आशंका है कि भागते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000