भाजपा के कद्दावर नेता व पट्टी के जननायक पूर्व मंत्री मोती सिंह के दरबार की फोटोज कौन कर रहा है, सार्वजनिक ?

कल भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह के आवास पर दरबार लगा था। उसकी कुछ फोटो सार्वजनिक हुई। जो फोटो सार्वजनिक हुई उसमें मुख्य आरोपी का सगा चाचा डॉ राम सूरत सिंह भाजपा के कद्दावर नेता, पट्टी के जननायक पूर्व मंत्री मोती सिंह के दाहिनी तरफ बैठकर किसी से फोन द्वारा बात कर रहा है।
जनमानस में आम चर्चा है कि पूर्व मंत्री मोती सिंह अपने दुलरुआ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को बचाने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिये, परन्तु न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार पर कोई दबाव काम न आ सका। उधर आई जी जोन इलाहाबाद अजय मिश्र भी न्यायप्रिय अधिकारियों में से एक हैं। इसलिए दबंग प्रमुख सुशील सिंह का कोई राजनीतिक रसूख काम न आ सका।
पट्टी विधानसभा में आम जनता को अपने पद और पॉवर से उनमें भय और आतंक पैदा करने वाले दबंग प्रमुख सुशील सिंह को बचाने और राजनीतिक संरक्षण देने के पीछे पूर्व मंत्री मोती सिंह इतना असहाय क्यों दिखे ? पूर्व मंत्री मोती सिंह की ऐसी कौन सी कमजोर नस दबंग प्रमुख सुशील सिंह के हाथ में है जो इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनका प्रेम सुशील सिंह कम न हुआ।
सच बात तो यह है कि विधानसभा चुनाव- 2022 में पूर्व मंत्री को जो राजनैतिक नुकसान हुआ, उसका सबसे अधिक श्रेय दुलरुआ प्रमुख सुशील सिंह के हिस्से में जाता है। आम जनमानस के मन में सवाल कौंध रहा है कि आखिर इतने सबके बावजूद पूर्व मंत्री मोती सिंह अपना राजनीतिक नुकसान क्यों कर रहे हैं ? इसके पीछे की असल वजह क्या हो सकती है। अंदरखाने से जो बाते छन कर सुनने को मिल रही हैं वह और चौकाने वाली है।