कौन हैं कन्हैया कुमार, जिन्हें कांग्रेस ने मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारा, क्या है रणनीति

कांग्रेस नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बीते कुछ सालों में देश की राजनीति में चर्चित चेहरा बन चुके हैं। उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट देने के पीछे कांग्रेस की दूरगामी रणनीति है। पूर्वांचली बहुल इस सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी के सामने कन्हैया को उतार कर कांग्रेस ने पूर्वांचली के सामने पूर्वांचली कार्ड चलने की कोशिश की है। हालांकि कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गठबंधन में सीट कांग्रेस को नहीं मिली। वैसे भी माना जाता है कि आरजेडी कन्हैया कुमार को पसंद नहीं करती, लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ बेबाकी से बोलने के लिए चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार से राहुल गांधी खासे प्रभावित हैं।

कन्हैया को मनोज तिवारी के खिलाफ उतारने की क्या है रणनीति…

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चाहते थे कि कन्हैया कुमार चुनाव लड़ें और ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट का विकल्प कन्हैया कुमार को दिया गया। फिलहाल कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया लोकसभा चुनाव में कामयाब रहे तो दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा पूर्वांचली चेहरा मिल जाएगा। चुनावी ताल ठोकते हुए कन्हैया कुमार मोदी सरकार पर खूब हमले भी करेंगे, इससे कांग्रेस के अभियान को मजबूती मिलेगी। इन सब के बीच आठ साल पहले जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे और उत्तर पूर्वी दिल्ली में चार साल पहले हुए दंगे अगर लोकसभा चुनाव में मुद्दा बने तो कन्हैया कुमार का अपना प्रचार अभियान ही उलझ सकता है।

कौन हैं कन्हैया कुमार…

कन्हैया कुमार कांग्रेस के नेता हैं और उन्हें पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया है। कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वो वाक्पटुता और हमलावर तेवर के लिए देश की राजनीति में कांग्रेस के युवा चेहरा के तौर पर जाने जाते हैं। साल साल-2019 में कन्हैया कुमार बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन बीजेपी के गिरिराज सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। साल साल-2021 में वो कांग्रेस से जुड़ गए। फिलहाल वो कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी भी हैं। कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का केस अब भी अदालत में है। करीब 8 साल पहले जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे को लेकर वो काफी चर्चा में रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000