यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सातवें प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। हफ़्ते भर पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने छह सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए थे। सूत्रों के मुताबिक कुंदरकी विधानसभा के लिए भी सपा ने प्रत्याशी तय कर लिया है। बस इसकी घोषणा होना बाक़ी है।अखिलेश यादव आज शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। सपा इस बार महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है।

सपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस को दो विधानसभा सीटों का ऑफर किया है।इनमें अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट है,जो कि सुरक्षित सीट है।2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाद यहां बसपा प्रत्याशी चारू केन दूसरे नंबर पर थीं। चारू केन इसी महीने कांग्रेस में शामिल हो गईं।कांग्रेस के लिए सपा ने दूसरी सीट ग़ाज़ियाबाद सदर छोड़ी है, लेकिन कांग्रेस प्रयागराज की फूलपुर सीट अपने लिए चाहती है।

श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाक़ात हुई थी।प्रियंका ने अखिलेश से फूलपुर सीट देने की मांग रखी।सूत्रों के मुताबिक गांधी नेहरू परिवार के एक करीबी नेता फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।फूलपुर से गांधी परिवार का इमोशनल कनेक्ट भी रहा है।

कांग्रेस के एक सांसद ने फूलपुर से टिकट की मांग के पीछे दूसरी वजह बताई है।उन्होंने कहा कि सपा जो सीटें दे रही हैं वो दोनों पश्चिमी यूपी में है।हम चाहते हैं कि पूर्वांचल से भी पार्टी चुनाव लड़े। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इन दोनों सीटों पर जीतना बहुत मुश्किल है। इसीलिए हम एक ऐसी सीट भी चाहते हैं जहां जीतने की संभावना हो।

बताते चलें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव बार-बार कहते रहे हैं कि इंडिया गठबंधन मज़बूत है।हम साथ-साथ लड़ेंगे, लेकिन वे ये बताना नहीं भूलते हैं कि हरियाणा की हार से हमें सीखना चाहिए। कांग्रेस ने शुरुआत में विधानसभा की 10 में से 5 सीटों की मांग की थी,लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के अगले ही दिन सपा ने छह सीटों की घोषणा कर दी।फिर महाराष्ट्र के लिए निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मीरापुर सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000