मांस खिलाकर क्यों पिलाते थे खून, धर्म परिवर्तन की ऐसी प्रक्रिया, कांप उठेगा कलेजा; कौन कर रहा फंडिंग
धर्म परिवर्तन कराने के लिए बेहद कठिन प्रक्रिया की जाती थी, जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। पुलिस मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।आगरा के थाना शाहगंज में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को पुलिस कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है। उसके बैंक खातों की भी जानकारी की जा रही है। उसके खाते में कब-कब, कहां से कितनी रकम आई? इस सबके बारे में बैंक से जानकारी मांगी गई है।मंगलवार को थाना शाहगंज पुलिस ने केदार नगर स्थित एक घर में चल रहे धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा था।
आरोप लगाया गया कि लोगों को बीमारी और कष्ट दूर करने के बहाने गिरोह अपने पास बुलाता था। इसके बाद हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। जब लोग तैयार हो जाते थे, तब वो आगे की प्रक्रिया शुरू करता था। मंगलवार को थाना शाहगंज पुलिस ने केदार नगर स्थित एक घर में चल रहे धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा था। आरोप लगाया गया कि लोगों को बीमारी और कष्ट दूर करने के बहाने गिरोह अपने पास बुलाता था। इसके बाद हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। जब लोग तैयार हो जाते थे, तब वो आगे की प्रक्रिया शुरू करता था।