पत्नी ने काटी पति की जीभ: किसी और से शादी करना चाहती थी आरोपी,वारदात के बाद पड़ोसी महिलाओं ने जमकर पीटा

यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर की एक कॉलोनी में सोमवार रात करीब एक बजे विवाद होने पर गुस्साई पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल पति को पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना को जिसने में भी सुना उसकी रूह कांप गई। घटना से गुस्साई कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता किसी और युवक से शादी करना चाहती थी मगर परिजनों ने जबरन उसकी शादी यहां कर दी। इसी बात को लेकर विवाद होता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया।

महिला सिगरेट और शराब का नशा करती है

नगर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मई 2025 में युवक की शादी मेरठ निवासी एक युवती के साथ हुई थी। युवक के पिता का आरोप विवाहिता शादी से खुश नहीं थी। वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। आरोप लगाया कि विवाहिता सिगरेट और शराब का नशा करती है। इतना ही नहीं वह दिन भर मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी और रील बनाती थी। इसके अलावा विवाहिता ने पति को कभी संबंध भी नहीं बनाने दिए। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। करीब आठ माह में छह बार पंचायत भी हुई मगर विवाहिता के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

शाम को खाना बनाने को लेकर हुए विवाद, आधी रात में दांतों से जीभ काटकर अलग की

युवक के पिता ने बताया कि सोमवार शाम वह काम से घर लौटे। मगर विवाहिता ने किसी को भी खाना नहीं परोसा। इस बात को लेकर खूब नोकझोंक हुई। युवक ने भी विवाहिता को समझाने का प्रयास किया मगर उसने एक नहीं सुनी। रात में पति पत्नी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। करीब एक बजे कमरे से युवक के तेज चिल्लाने की आवाज आई। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो लहूलुहान युवक तड़प रहा था और उसकी जीभ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। आग बबूला विवाहिता गाली-गलौज कर रही थी। युवक ने परिजनों को बताया कि उसने संबंध बनाने का प्रयास किया तो गुस्साई पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काटकर अलग कर दी। जीभ अलग करने के बाद भी आरोपी विवाहिता शांत नहीं हुई और लगातार अभद्रता करती रही।

साहब पुत्रवधु किसी और से शादी करना चाहती थी परिजनों ने जबरन उसकी शादी मेरे बेटे से कर दी

थाने पहुंचे युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि साहब आठ माह पहले उसके बेटे की शादी हुई थी। साहब वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी मगर परिजनों ने जबरन उसकी शादी उनके बेटे से कर दी। पुत्रवधु सिगरेट और शराब का नशा करती है। इसके अलावा वह दिनभर मोबाइल पर बात करती है। शराब पीने से मना करने पर घर में विवाद करती है और खुदकुशी की धमकी देती है। पुत्र और पुत्रवधु के बीच कभी संबंध भी नहीं बने। पुत्रवधु कहती है कि मैं किसी और से प्यार करती हूं इसलिए उसके अलावा मुझे कोई और छू नहीं सकता।

कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता को पीटा

विवाहिता द्वारा दांतों से युवक की जीभ काटकर अलग करने की जानकारी लगते ही कॉलोनी की महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साई महिलाएं मकान की छत पर पहुंच गईं और आरोपी विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने आते ही युवक की मां की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। घंटों तक हंगामा होता रहा।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया छह घंटे बाद पहुंचने का आरोप

युवक के परिजनों ने पुलिस पर छह घंटे देरी से पहूंचने का आरोप लगाया। युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दे दी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। इसके बाद मामला सोशल मीडिया में उछला तो पुलिस छह घंटे बाद दोबारा मौके पर पहुंची।

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे तथा पति उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। सोमवार को भी खाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने उसकी पिटाई की। गुस्से में आकर उसने पति की जीभ काट ली।

पुलिस का बयान

युवक की मां की तहरीर के आधार पर विवाहिता के खिलाफ अंगभंग समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000