पत्नी को तलाक दिया, फिर नाक और होंठ चाकू से काटे; हालत बेहद गंभीर

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के मैनाठेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह चांद मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी राबिया पर चाकू से हमला कर उसकी नाक और होंठ काट दिए। हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राबिया को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राबिया, जो मूल रूप से कुंदरकी की रहने वाली है। यह उसकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी संभल जिले के चंदौसी में हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद उनके पहले पति ने उन्हें तलाक दे दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने राबिया को मैनाठेर में एक घर दिलवाया था, जिसके बाद में उनके दूसरे पति चांद ने बिकवा दिया। राबिया और चांद ने कुछ समय बाद शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है।

पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप

राबिया की मां चांद बी ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद चांद ने राबिया के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। वह उनके बेटों को भी जान से मारने की धमकी देता था और आए दिन आसपास के लोगों से झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार को चांद ने घर में पेट्रोल छिड़ककर गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की कोशिश की थी। किसी तरह उसे समझा-बुझाकर शांत किया गया, लेकिन उसने राबिया को तलाक दे दिया। चांद बी ने बताया कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था।

पत्नी के काट दिए नाक-होंठ

शनिवार सुबह जब राबिया ने चांद से काम पर जाने के बारे में पूछा, तो वह गुस्से में आ गया। उस समय उनकी बेटी दूध लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी। तभी राबिया की बेटी दरवाजे पर जोर-जोर से “अम्मी-अम्मी” चिल्लाने लगी। चांद बी दौड़कर अंदर पहुंचीं तो देखा कि राबिया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और चांद के हाथ में चाकू था। उसने राबिया की नाक और होंठ काट दिए थे।चांद बी के शोर मचाने पर चांद मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से राबिया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी चांद मोहम्मद की तलाश में जुट गई है। राबिया की मां ने बताया कि चांद ने 10 साल पहले डराकर-धमकाकर राबिया से शादी की थी और तब से लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। वर्तमान में राबिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मेरठ के हायर सेंटर में चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000