स्कूल मर्जर पर जीत: बच्चों और अभिभावकों के संघर्ष ने बदला सरकार का फैसला

विद्यालय मर्जर पर हाईकोर्ट के फैसले से अभिभावकों, विद्यार्थियों में खुशी…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों के विलय के फैसले पर बड़ा बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित कोई भी स्कूल अब मर्ज नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 से अधिक है, उन्हें भी विलय नहीं किया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्यालय विलय (स्कूल मर्जर) को लेकर अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों के निरंतर संघर्ष ने आखिरकार रंग ला दिया। राज्य सरकार ने अपने उस निर्णय को वापस ले लिया है, जिसमें एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित स्कूलों का विलय किया जाना था।

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब सरकार ने स्कूलों के मर्जर की योजना लागू की। इसका उद्देश्य संसाधनों का समेकन बताया गया, लेकिन इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, विशेष रूप से दिव्यांग और बालिकाओं की पढ़ाई पर खतरा मंडराने लगा।

इस निर्णय के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दाखिल की गईं, जिन्हें एकल पीठ ने खारिज कर दिया। इसके बाद गुलाबसा नामक एक दिव्यांग छात्रा समेत ज्योति यादव, शिवेंद्र यादव और त्रिभुवन ने न्यायालय में विशेष अपील (SPLA No. 228/2025) दायर की। अधिवक्ता डी.पी. शुक्ला द्वारा मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मेंशन करने पर इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया।

गुलाबसा ने बाद में याचिका वापस ले ली, क्योंकि उसका मर्ज स्कूल पुराने की अपेक्षा पास था और शिक्षक भी वही थे। परंतु ज्योति, शिवेंद्र और त्रिभुवन का नया स्कूल उनके मूल विद्यालय और घर से डेढ़ किलोमीटर अधिक दूर था। इन बच्चों ने संघर्ष जारी रखा। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अंतरिम आदेश में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। इस कानूनी लड़ाई को टीम वीआरवन के शिक्षकों ने अपने निजी आर्थिक संसाधनों से समर्थन दिया, वह भी बिना किसी सार्वजनिक चंदे के यह कार्य किया।

इस जन-संघर्ष की गूंज संसद तक पहुंची, जहाँ उत्तर प्रदेश के सांसदों ने इस मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाया। अंततः सरकार को झुकना पड़ा और उसने ऐलान किया कि यदि दो स्कूलों की दूरी एक किलोमीटर से अधिक है, तो मर्ज नहीं होगा। यदि दूरी एक किलोमीटर से कम है और छात्रों की संख्या 50 से अधिक है, तो भी मर्ज नहीं होगा और यदि ग्राम पंचायत में केवल एक स्कूल है, तो वह भी मर्ज नहीं किया जाएगा।

अब केवल उन्हीं स्कूलों का मर्जर होगा, जहाँ 50 से कम छात्र हैं और वहीं पंचायत में कोई पास के स्कूल में उसे मर्ज किया जाएगा। टीम वीआरवन का यह प्रयास शिक्षा के अधिकार की रक्षा का एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया है। यह एकजुटता और संघर्ष यह दर्शाता है कि यदि बच्चे, अभिभावक और शिक्षक एकजुट हों, तो नीतियों में भी बदलाव संभव है। सरकार को मजबूर होकर अपने निर्णय में बदलाव लाना पड़ेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000