अपराधआगराउत्तरप्रदेश अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए सिपाही कर रहा ब्लैकमेल, महिला ने लगाया आरोप By Khulasa India News Desk Last updated Oct 27, 2024 298 आगरा। गाजियाबाद की एक महिला ने आगरा के एक सिपाही पर कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (सिटी) सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी सिपाही सूरज चौधरी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में गाजियाबाद गया था जहां उसकी एक महिला से मित्रता हो गई। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी उसे एक होटल में ले गया और वहां उसकी अश्लील तस्वीरें लीं और वीडियो बना लिये और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी ने वीडियो और फोटो उसके पति सहित अन्य लोगों को भेज दीं। पुलिस आयुक्त जे रवींद्र गौड़ के आदेश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार 298 Share