लूट का विरोध करने पर महिला की गला रेत कर हत्या, घर से छह लाख की ज्वेलरी भी गायब

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कालोनी में बुधवार दोपहर 35 वर्षीय महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने लूट के विरोध में हत्या होने का दावा किया है। छह लाख रुपये की ज्वेलरी गायब होने की बात की है। वहीं, पुलिस ने लूट होने से इनकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाई के साथ रहती थी गिरजा शर्मा…

मूलरूप से गांव शंकरपुरा, भिंड मुरैना के रहने वाले विनोद शर्मा की पत्नी की 13 साल पहले मौत हो गई थी। उनका 22 वर्षीय बेटा आदित्य शर्मा है। विनोद के साथ उनकी बहन गिरजा शर्मा रहती थी। गिरजा शर्मा का 14 साल पहले तलाक हो गया था। विनोद दिल्ली में निजी कंपनी नौकरी करते हैं, जबकि उनका बेटा आदित्य इंदिरापुरम में नौकरी करता है। बुधवार को दोनों पिता-पुत्र सुबह नौ से 10 बजे के बीच घर से निकल गए थे। गिरजा घर में अकेली थी। पड़ोसी में रहने वाली महिला गिरजा के घर गई तो दरवाजा खुला था। पड़ोसी महिला के कई बार आवाज लगाने के बाद गिरजा घर से बाहर नहीं आई तो फोन कर इसकी सूचना विनोद को दी गई। विनोद ने पड़ोसी को घर के अंदर जाकर देखने के लिए कहा।

खून से लथपथ कमरे में मिली महिला…

पड़ोसी अंदर गई तो गिरजा खून से लथपथ कमरे में फर्श पर पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाया। विनोद ने बताया जब उन्होंने अपनी बहन को देखा तो उसका गला कटा हुआ था। सिर से भी खून निकल रहा था। अलमारी का लाकर खुला था। उसमें रखी छह लाख रुपये की ज्वेलरी गायब थी। घर का सामान बिखरा हुआ था। दराज में आठ से 10 हजार रुपये रखे थे। बदमाशों की नजर से नकदी बच गई। उनके घर में लूटपाट की गई है। लूट के विरोध का विरोध करने पर चाकू से उनकी बहन की हत्या की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000