योगी जी मुझे माफ करना मुझसे गलती हो गई फरार बदमाश ने तख्ती पर लिखकर थाने पहुंचा खुद को किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक फरार बदमाश ने कहा योगी जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई। फरार बदमाश तख्ती पर लिखकर थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस को समर्पण कर दिया। मंगलवार रात्रि दुधाहेड़ी जोहरा मार्ग पर थाना पुलिस द्वारा बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। तीसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से तीन लूटी हुई बाइक तथा तमंचा व कारतूस बरामद किए थे। घायल बदमाश अजय पुत्र सुभाष निवासी करडी थाना छपरौली जनपद बागपत का रहने वाला है।दूसरा गिरफ्तार बदमाश वंश छोकर पुत्र ओमवीर निवासी नगली साधारण थाना दौराला जनपद मेरठ का निवासी है। तीसरा फरार हुआ बदमाश अंकुर उर्फ राजा पुत्र जितेंद्र निवासी गोयला थाना शाहपुर था। यह मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने रात में काफी कॉबिंग की थी। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। मौके पर पहुंचे सीओ खतौली डॉक्टर रविशंकर मिश्रा तथा थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया था कि यह बदमाश चोरी तथा लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे थे जिन पर अलग-अलग थानों में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज थे। बुधवार को अचानक फरार हुआ बदमाश अंकुर उर्फ राजा तख्ती अपने सामने किए हुए थाने पहुंचा। तख्ती पर लिखा हुआ था कि मुझको योगी जी माफ करना गलती महारे से हो गई। और थाना प्रभारी रोजंत त्यागी से मिलकर कहा की साहब मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैं खुद आपको समर्पण कर रहा हूं। थाना प्रभारी ने तुरंत अंकूर उर्फ राजा को पुलिस कस्टडी में ले लिया था। इस मामले को देख कर लग रहा है कि अपराधियों में मुजफ्फरनगर पुलिस का खौफ बना हुआ है। अपराधी जनपद के अलग-अलग थानों में समर्पण करते नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाए जा रहे हैं, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000