तू काली है, ये क्रीम गोरा करेगा’ पत्नी के शरीर पर एसिड लगाकर पति ने लगा दी थी आग, 8 साल बाद कातिल पति को फांसी की सजा

तू काली है, यह क्रीम तुझे गोरा बना देगी… ऐसा कहकर पति ने पत्नी के पूरे शरीर पर एसिड लगा दिया। इसके बाद जलती हुई अगरबत्ती से उसके शरीर को दागना शुरू किया। एसिड पहले से लगा होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी और महिला का पूरा शरीर लपटों में घिर गया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई.’ 24 जून 2017 की उस रात की जो हुआ, उसे यादकर अब भी उदयपुर के लोग सिहर जाते है। अब इस मामले में कोर्ट ने दोषी पति को फांसी की सजा सुनाई है।राजस्थान के उदयपुर जिले में शनिवार को मावली अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस पूरे केस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने पत्नी की हत्या के दोषी किशन लाल उर्फ किशन दास पुत्र सीताराम, निवासी नवानिया थाना वल्लभनगर को मृत्युदंड की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

काली-मोटी कहकर पत्नी को प्रताड़ित करता था पति

यह मामला समाज को झकझोर देने वाला है। दोषी किशन दास अपनी पत्नी लक्ष्मी के रंग-रूप को लेकर आए दिन ताने देता था। वह उसे काली-मोटी कहकर अपमानित करता और प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना की कड़ी ने एक दिन हत्या का रूप ले लिया। घटना के दिन आरोपी ने पहले पत्नी के कपड़े उतरवाए और उसके शरीर पर एक केमिकलनुमा दवा लगा दी।आरोपी ने कहा कि इस दवा से वह गोरी हो जाएगी, लेकिन उस रसायन से बदबू एसिड जैसी आ रही थी। इसके बाद उसने पत्नी के पेट पर जलती अगरबत्ती लगाई और बची हुई दवा उस पर उड़ेल दी। देखते ही देखते लक्ष्मी आग की लपटों में घिर गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस केस में 14 लोगों ने दी गवाही

इस भीषण अपराध के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक दिनेश चंद्र पालीवाल ने अदालत में मजबूत पैरवी की।अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों और 36 दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए। बहस के दौरान पालीवाल ने अदालत से मांग की कि इस तरह के अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश पहुंचे कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आत्मा को झकझोर देने वाला अपराध- कोर्ट बोला

पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश राहुल चौधरी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सख्त लहजे में अपना फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि यह अपराध केवल एक महिला की हत्या भर नहीं है, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाला अपराध है। ऐसे व्यक्ति का पुनर्वास संभव नहीं है, इसलिए उसे मृत्युदंड दिया जाता है।

फैसले के बाद अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने इसे महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की दिशा में अहम कदम बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे फैसले समाज में भय पैदा करेंगे और भविष्य में इस तरह के अपराधियों को अपराध करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000