युवक की पीट-पीटकर हत्याः पड़ोसी ने लात मारकर गेट खुलवाया, घसीटकर ले गया; लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 26 वर्षीय शिव प्रकाश के रूप में हुई। वह पूर्वीदीन खेड़ा का रहने वाला था। आरोपी ने शिव प्रकाश की पत्नी पर भी लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शनिवार आधी रात पारा थाना क्षेत्र के पूर्वीदीन खेड़ा में हुई। मृतक की पत्नी सविता ने पड़ोसी सतीश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश में हत्या होने की बात सामने आई है।

लोहे के रॉड से पीटा

सविता ने बताया- घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाला सतीश से मेरे पति का पुराना विवाद चल रहा है। सतीश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इससे सतीश हमारे परिवार से रंजिश रखता है। शनिवार रात करीब 1 बजे वह घर के बाहर पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए घर के गेट पर लात मारने शुरू कर दिए।

शोर-शराबा सुनकर पति ने गेट खोला। गेट खुलते ही सतीश पति को घसीटते हुए सड़क पर ले गया। वहां लोहे के रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मैं बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा। पति को मरा समझकर मौके से भाग गया। पड़ोसियों की मदद से मैं पति को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले भी कर चुका था हमला, नहीं हुई थी कार्रवाई

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले सविता के पिता राम प्रसाद ने बताया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व सविता का विवाह हैदर कैनाल नाला निवासी शिव प्रकाश के हुआ था। उन्होंने बताया पूर्व में भी कई बार आरोपी सतीश घर में घुसकर सविता के साथ हाथापाई और जान से करने की धमकी दिया था। इस संबंध में कई बार स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की थी।

बच्चे ननिहाल में रहते हैं

शिव प्रकाश के दो बेटे नीतिश (10) और रौनक (7) है। दोनों ननिहाल में रहते हैं। वहीं पर रहकर पढ़ाई करते हैं। शिव प्रकाश मजदूर था। आरोपी सतीश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सतीश भी मजदूर है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000