सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, CCTV में कैद वारदात

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिनदहाड़े बीच बाजार में कुछ दबंगों ने एक युवक को 12 बार चाकू घोंपकर घायल कर दिया। फिर वहां से फरार हो गए। घायल युवक को तुंरत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाकूबाजी के घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के भदेवा की है. यहां 25 साल से जैद अंसारी पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। उधर, घायल जैद मदद के लिए चीखता रहा। आस-पास के लोगों ने उसकी मदद की। उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उसमें आरोपी, जैद को बेरहमी से चाकू मारते दिखे हैं। हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कौन हैं और क्यों उन्होंने जैद को मार डाला। पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ससुराल आया था जैद अंसारी

वहीं, घटना की सूचना जैद के परिवार को भी दे दी गई। जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि जैद अपने ससुराल आया था। यहीं पर उसका पुश्तैनी मकान भी है। वह ससुराल से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। तभी बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा

इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है । लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है । युवक के सीने और पीठ पर 12 वार किए गए हैं। मामले में परिवार वालों के भी बयान लिये जा रहे हैं। साथ ही उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है जो उस वक्त वहां मौजूद थे जब यह घटना घटी। जैद के मोबाइल को भी जांच के लिए भिजवा दिया गया है। उसकी कॉल डिटेल को खंगाला जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000