हल्दी रस्म में युवक ने चलाई गोली, टेंट लगा रहा दलित लड़के की चली गई जान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में शादी की खुशी में चलाई गई गोली एक 16 वर्षीय दलित लड़के को जा लगी। गोली लगते हुए दलित लड़का वही गिर पड़ा। गंभीर घायल में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को दलित लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आसपुर देवसरा क्षेत्र के कोटिया पूरेधनी में फूलचंद्र दुबे की बेटी की शादी के सिलसिले में शुक्रवार को ‘हल्दी’ समारोह था और उसी दौरान दुबे के भतीजे पिंटू ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुशी में गोली चलाई, जो वहां टेंट लगा रहे दलित किशोर अजय कुमार (16) को लग गई।

अजय कुमार को गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। अजय कुमार के पिता सुरेश की शिकायत के आधार पर पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम प्रयागराज में कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000