मदरसे में किराए पर कमरा लेकर युवक छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मदरसे में चल रहा नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मदरसे के प्रिंसिपल समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है और जाली नोट के साथ ही नकली नोट बनाने के कई सामान भी बरामद किए हैं। यह सनसनीखेज मामला प्रयागराज के मदरसा जामिया हबीबिया से का है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला हेडक्वार्टर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक मदरसे में जाली नोट बनाने का अवैध धंधा चल रहा है। इसके बाद नगर डीसीपी दीपक भूकर की नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मदरसे में छापेमारी की, जहां  पुलिस ने मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरूल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 1300 नकली नोट के साथ ही जाली नोट बनाने के सामान भी बरामद किए हैं।

मौलाना इस गोरख धंधे में बराबर के थे हिस्सेदार…

पुलिस के मुताबिक मदरसा जामिया हबीबिया के प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरूल ने ओडिशा के रहने वाले जाहिर ख़ान को किराए पर मदरसे में कमरा दिया था, जो मदरसे के कमरे में नकली नोट छापता था। पुलिस के मुताबिक, नकली नोट बनाए जाने की जानकारी प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरूल को भी थी, वह इसमें बराबर के हिस्सेदार थे।

15 हजार के बदले मिलते थे 45 हजार…

डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि पिछले तीन महीने से मदरसे के अंदर नकली नोट बनाने का खेल चल रहा था। मार्केट में नकली नोट को सप्लाई करने के लिए प्रयागराज के करैली के रहने वाले मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शाहिद को लगाया गया था। इन दोनों को 15 हजार असली नोट के एवज में 45 हजार के नकली नोट दिए जाते थे।

पुलिस ने ये सामान किए जब्त…

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने लाखों के नकली नोट मार्केट में खपा दिए हैं। गिरफ्तार जाहिर ख़ान की निशानदेही पर 1300 नकली 100 रूपये के नोट बरामद हुए हैं। साथ ही नकली नोट बनाने में इस्तेमाल स्कैनर, प्रिंटर और कागज़ के अलावा अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरूल और नकली नोट बनाने के सरगना जाहिर ख़ान से जुड़े लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। जो लोग भी इस गोरख धंधे में संलिप्त पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000