भाजपा के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी, बोला- 3 महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व विधायक को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में उनकी हत्या करने की धमकी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात भी कही है।

पूर्व विधायक शरदबीर सिंह ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर में रहने वाले सर्वेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने 12 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट कर धमकी दी थी कि वह तीन महीने में उनकी हत्या कर देगा। पूर्व विधायक सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी भी ली है। इसके बाद उसने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है।

इस घटना के कारण सिंह का पूरा परिवार भयभीत है। पूर्व विधायक का कहना है कि आरोपी से उनकी ना तो कभी मुलाकात हुई और ना ही वह उस व्यक्ति को जानते हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विधायक शरदबीर सिंह बृहस्पतिवार को उनसे मिले थे और उन्होंने अपनी शिकायत दी है।

शिकायत के आधार पर थाना अल्लाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने कहा कि पूर्व विधायक के पास पहले से ही सुरक्षा मौजूद है, इसके बावजूद उन्होंने अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। राजेश ने बताया कि उन्होंने साइबर प्रकोष्ठ की एक टीम बनाई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राहुल गांधी बेचारे को क्या पता,उनके ट्विटर पर लिखने वाले बच्चे हैं,भाजपा मंत्री ने खूब सुनाया     |     आप ने सीएम रेखा पर कसा तंज,कहा-आप तो नाली की गैस से चाय बनाने वालों की बातों को भी पीछे छोड़ रही हैं     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रेखा यमुना तट पर करेंगी योग,बड़े कार्यक्रमों का किया ऐलान     |     उज्बेकिस्तान की महिला को बेटी के साथ देश वापसी की मिली इजाजत,याचिकाकर्ता के सामने रखी कई शर्तें     |     इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से बाली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी दिल्ली     |     यूपी में आज से मानसून देगा दस्तक,रात में पूर्वी यूपी से करेगा प्रवेश,दो दिन भीषण बारिश का अलर्ट     |     पहले रिश्ते की बहन को भगा ले गया,अब थाने पहुंचकर रखा शादी का प्रस्ताव,पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     जिद,मनमानी और लापरवाही लील रही लोगों की जिंदगियां,मृतकों के डरा रहे हैं आंकड़े     |     अखिलेश यादव का दो टूक,जिनको जाना है वो चले जाएं, इमरान मसूद की तरफ इशारा     |     यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला,सड़क हादसों की विवेचना में बदलाव, 3 या अधिक मौतों पर एएसपी-सीओ करेंगे जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000