छात्रा को चौथी मंजिल से फेंकने वाले आरोपी युवक की पुलिस से हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में आरोपी युवक के पैर में लगी गोली

लखनऊ। निधि गुप्ता को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान यूपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। यूपी पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। निधि को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। दुबग्गा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यूपी पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सुफियान की गिरफ्तारी के 5 टीमों का गठन किया गया था। उसके प्रदेश के बाहर जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी लखनऊ से बाहर नहीं भाग सका था। लखनऊ के दुबग्गा थाना इलाके की यह घटना है। आरोप है कि सूफियान नाम के एक युवक ने 17 साल की युवती को छत से नीचे फेंक दिया था।

मृतका की मां का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था और उसका वीडियो होने की बात कहकर धर्मपरिवर्तन कर बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पियूष मोर्दिया ने बताया था कि निधि गुप्ता और आरोपी सूफियान आसपास रहते थे। डेढ़ साल से सूफ़ियान मृतका से दोस्ती करना चाहता था। दोनों परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी. सूफियान ने निधि को एक मोबाइल फोन दिया था। यह जानकारी होने पर मृतका के घरवाले सूफ़ियान के घर गए थे। दोनों परिवारों में झगड़ा होते देख निधि छत पर भागी और सूफियान उसके पीछे पीछे छत पर गया। कुछ देर बाद मृतका के नीचे गिरने और चीखने का शोर मिला। इसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने के दौरान सूफ़ियान भी साथ में था। निधि के परिवारवालों के हर आरोप की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000