प्रतापगढ़ में महिला से 1.30 लाख की ठगी:आभूषण और लॉटरी का झांसा देकर अज्ञात ठगों पर एफआईआर

प्रतापगढ़ में साइबर ठगों ने आभूषण और लॉटरी का झांसा देकर एक महिला से 1.30 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने बारकोड स्कैन के माध्यम से यह रकम अलग-अलग किस्तों में मंगवाई। पीड़िता की शिकायत पर कंधई थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंधई थाना क्षेत्र के मिसिर का पुरवा गांव निवासी सुलोचना देवी को 25 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि सुलोचना देवी की लॉटरी लगी है। उसे विदेश से कीमती आभूषणों के साथ एक उपहार भेजा जा रहा है।

इसके बाद ठगों ने महिला से उसका पता पूछा और सामान घर तक पहुंचाने के नाम पर कुछ पैसे भेजने को कहा। ठगों ने सुलोचना देवी को एक बारकोड स्कैनर भेजा, जिसके जरिए पहले 35 हजार रुपये मंगवाए गए।

कुछ समय बाद, विदेश से आने वाले सामान को कस्टम विभाग से छुड़ाने का बहाना बनाकर 50 हजार रुपये और मांगे गए। एक सप्ताह बाद फिर दस हजार रुपये की मांग की गई। इस तरह, ठगों ने चार किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए।

कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सुलोचना देवी को न तो कोई आभूषण मिला और न ही लॉटरी की राशि, तो उन्होंने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने कंधई थाने में तहरीर दी।

कंधई थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल नंबरों और लेनदेन के विवरण के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000