बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति

मुरादाबाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से खुद को जख्मी कर सुसाइड कर लिया। महिला के मायके वालों का कहना है कि पति-पत्नी को 9 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति दूसरी शादी करने को कहता था तो पत्नी और भड़क जाती। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि होली के दिन यानी बुधवार शाम को पेशे से इलेक्ट्रिशियन पति ने पत्नी से मायके चलने को कहा। रास्ते में एक जंगल में ले गया और चाकू से कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है।

अब समझिये पूरा मामला…

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को सूचना मिली कि सोनकपुर फ्लाईओवर के पास जंगल में खून से लथपथ एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ युवक ने अपना नाम पता विनोद उर्फ विक्की निवासी नया गांव नवीन नगर बताया। उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।इस बीच पुलिस ने आसपास सर्च किया तो कुछ ही दूरी पर एक बाइक मिली। खून में सना एक चाकू मिला। आसपास खोजबीन करने पर जंगल में कुछ दूरी पर एक महिला का शव भी मिला। शरीर पर चाकू से वार करने के निशान थे। महिला की पहचान विनोद उर्फ विक्की की पत्नी ममता के रूप में हुई है।

एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया- परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि विनोद की 9 साल पहले से शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को विनोद अपनी पत्नी ममता को बाइक से लेकर ससुराल जाने के लिए निकला था।पता चला कि शहर में हरथला कालोनी में उसकी ससुराल है, लेकिन वह ससुराल न जाकर सोनकपुर फ्लाईओवर की तरफ चला गया। जंगल में जाकर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार किए। उसकी हत्या करने के बाद उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया।

मायके वाले बोले- दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को टॉर्चर करता था 

ममता के मायके वालों का आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए ममता को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। ममता की मां शीला का कहना है कि बच्चे नहीं होने का लेकर दामाद विनोद और बेटी ममता के बीच विवाद होता था। कुछ दिन पहले दामाद ने ममता को 2 महीने के लिए हमारे पास छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। स्टांप पर लिखकर दे दिया था कि मैं ममता को नहीं रखूंगा। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। तब जाकर ममता को साथ रखा। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी का भाई बोला- विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था 

वहीं, विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि विनोद बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे विक्की घर से यह कहकर निकला था कि हरथला ससुराल में होली मिलने जा रहा हूं। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ। शाम को पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक्सीडेंट हुआ है। तुरंत अस्पताल पहुंचो। उसके बाद हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। भाई और भाभी के बीच विवाद की बात गलत है। विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था। उसने गोद लेने के लिए बच्चे की खोज भी शुरू कर दी थी।

वारदात से उठे 2 सवाल, पुलिस कर रही जांच

मामले में पत्नी की शव जंगल, जबकि पति का शव कुछ दूरी पर सड़क पर मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पति को सुसाइड ही करना था तो वह जंगल से दूर क्यों आया। जहां वह अधमरा होकर पड़ा था, वहां से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी थी। इससे भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इन सवालों के जवाब भी तलाश रही है।

एक थ्योरी यह भी निकलकर सामने आ रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की। फिर वहां से भागने लगा। रास्ते में उसे लगा कि पुलिस से वह बच नहीं पाएगा। वापस घर जाकर क्या जवाब देगा। फंसने के डर से उसने खुद को चाकू से मारा। अधमरा होने के बाद सड़क पर गिर गया। हालांकि, सच्चाई जानने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000