भीषण सड़क हादसा; ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर,12 गंभीर रूप से हुए घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। छठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 12 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार देर रात हुए इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

छठी कार्यक्रम में गया था परिवार…

बतया जा रहा है कि चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी।
मृतकों में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची शामिल है। 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

एसपी ने दी घटना की जानकारी

रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया, “…ग्राम चटौद से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे… इस दौरान रायपुर-बलोदाबाजार रोड के पास यह हादसा हुआ… कुल 13 लोगों की मौत हुई है… 12 अन्य लोग घायल हुए हैं… सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है…”

अंबेडकर अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह हादसे के बाद अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही दुखद घटना है कुछ लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। 10 से ज्यादा लोगों के निधन की सूचना है। 5-6 लोग घायल हुए हैं सभी को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम भी लग गया। इस बीच घायलों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000