”एक तांत्रिक तीन लाशे”, मुंह में रखा नींबू और रस्सी का बनाया घेरा, तंत्र-मंत्र अंधविश्वास व लालच में आकर तीन कारोबारियों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर मनी डबलिंग स्कैम ने तीन लोगों की जान ले ली। बिलासपुर के कथित तांत्रिक राजेंद्र बैगा ने 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा किया और अनुष्ठान के दौरान युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। ‘पांच लाख रुपये रातों-रात 2.5 करोड़ में बदल जाएंगे…’ इसी लालच ने तीन युवकों की जान ले ली।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर तीन लोगों की मौत ने पूरे जिले को हिला दिया है। तीनों युवक बिजनेसमैन थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तांत्रिक राजेंद्र कुमार उर्फ बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तांत्रिक बैगा ने कोरबा के कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, डेयरी कारोबारी सुरेश साहू और दुर्ग के नीतीश कुमार को तांत्रिक क्रिया के जरिए रकम बढ़ाने का झांसा दिया। सभी के बीच 5 लाख रुपये से बनने वाले कथित 2.5 करोड़ रुपये बांटे जाने थे। इसके लिए कुदरी स्थित एक फार्महाउस के विशेष कमरे को अनुष्ठान स्थल बनाया गया।

गले पर दबाव और खरोंच के निशान

एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों के गले पर दबाव और खरोंच जैसे निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने का शक मजबूत होता है। वहीं पुलिस जहर देने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिवारवालों का कहना है कि तीनों को प्रताड़ित किया गया है और एक प्रत्यक्षदर्शी, जिसने शव अस्पताल पहुंचाए, उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तांत्रिक क्रिया बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई। राजेंद्र अपने 3-4 साथियों के साथ बिलासपुर से धूपबत्ती, नींबू, मंत्रों की किताबें, रस्सियां, चाकू, पत्ते और नकदी लेकर फार्महाउस पहुंचा। तीनों युवकों को अलग-अलग कमरों में ले जाया गया, जहां उन्हें एक-एक नींबू दिया गया और कमरे की जमीन पर रस्सी से घेरा बनाया गया।

पुलिस के रडार पर ये लोग

  • मुख्य आरोपी राजेंद्र बैगा- इसी ने पूरा अनुष्ठान किया
  • बिलासपुर से आए 34 साथी। ये सामग्री लाए थे और कमरों को बंद किए थे।
  • पांचवां संदिग्ध वही व्यक्ति, जिसने तांत्रिक को फार्महाउस तक पहुंचाया। पांचों को 11 दिसंबर को हिरासत में लिया गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक सैंपल, डिजिटल लोकेशन और जहर के ट्रेस की जांच की जा रही है।

मंत्रोच्चारण और धूप जलाने के बाद कमरों को 30 मिनट से 1 घंटे तक बंद रखा गया, दावा किया गया कि इस दौरान पैसा जादुई रूप से बढ़ेगा। लेकिन जब दरवाजे खोले गए, तो तीनों व्यक्ति अंदर मृत पड़े मिले। परिजनों के अनुसार, एक शव के मुंह में नींबू भी पाया गया।

पूरा अनुष्ठान करीब दो घंटे तक चला और आशंका है कि हत्या बंद कमरों के भीतर ही की गई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सिविल लाइन और उरगा थाना टीम जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम ने सैंपल एकत्र किए। पुलिस इसे मनी डबलिंग फ्रॉड के साथ-साथ अंधविश्वास आधारित हत्या मान रही है, हालांकि अशरफ मेमन के पुराने कारोबारी विवाद को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000