15 इंस्पेक्टरों का तबादला,12 नए चेहरे संभालेंगे कमान

हरदोई। लोकसभा चुनाव से पहले सूबे के लॉ एंड आर्डर को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन तरुण गाबा ने सूबे में तैनात 67 इंस्पेक्टरों का तबादला किए जाने का फरमान जारी किया है। ज़िले में तैनात 15 इंस्पेक्टर पड़ोसी ज़िलों में भेजे गए हैं, जबकि पड़ोसी ज़िलों में तैनात 12 इंस्पेक्टरों को ज़िले में कमान सौंपी जाएगी। इसमें सवायजपुर, कासिमपुर,बेहटा गोकुल और एसएचओ साण्डी भी शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन गाबा ने अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) का हवाला देते हुए ज़िले में तीन साल तक रह चुके 15 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। जिनमें एसएचओ सवायजपुर सुनील कुमार सिंह, एसएचओ कासिमपुर महेश चन्द्र,एसएचओ बेहटा गोकुल रन्धा सिंह यादव और एसएचओ सुरेश कुमार मिश्रा का ज़िला खीरी तबादला किया गया है।

इसी तरह कोतवाली शहर में तैनात इंस्पेक्टर (रिज़र्व) विनोद कुमार यादव को सीतापुर, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर वकील सिंह यादव का खीरी,एसपी के पेशकार भगवान चन्द्र वर्मा को सीतापुर भेजा गया है। इसी तरह इंस्पेक्टर उदयराज यादव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, गंगाप्रसाद यादव, राजीव यादव व आलोक कुमार को खीरी भेजा गया है। इंस्पेक्टर रामबचन और सुनील कुमार सिंह को उन्नाव के लिए रवाना किया गया है। वहीं दूसरी तरफ खीरी में तैनात इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह, गजेन्द्र सिंह, संजय सिंह यादव, अनिल कुमार व ओमप्रकाश, रायबरेली में तैनात इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार राय व राकेश यादव, सीतापुर में तैनात इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी व राम अवध सिंह और उन्नाव ज़िलेे में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार व राजेश कुमार शर्मा को ज़िले में आमद दर्ज कराने का फरमान जारी किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000