पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की घर के कमरे में गोली मारकर की हत्या; 2 दिन पहले पत्नी के साथ की थी मारपीट

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली में एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का शव कमरे में ही छोड़ दिया। उसके बाद पति खुद के बचाव के लिए खेत में चला गया। पास में रहने वाला देवर जब महिला से मिलने गया। तब उसका शव कमरे में पड़ा था। शव देख देवर ने पुलिस को सूचना दी। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों की सूचना पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

11 साल पहले हुई थी शादी…

सिरौली थाना क्षेत्र में गलड़िया बड़ा गांव निवासी नन्हे खेती करता है। नन्हे की शादी 11 साल पहले शशिबाला (30 साल)से हुई थी। महिला अपने घर के कमरे में थी, तभी पत्नि नन्ने ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पास में एक देशी तमंचा भी मिला है। कमरे में बेड पर महिला का शव पड़ा था, वहीं पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना सोमवार शाम की है या रात की। क्योंकि खून सूख चुका था।

पुलिस को बताई आत्महत्या…

महिला की हत्या की सूचना पर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम से भी पुलिस ने जांच कराई। जिसमें परिवार के लोगों ने बताया कि यह आत्महत्या है। इस पर पुलिस ने पूछा कि महिला ने क्या खुद को गोली मारी है, इस पर परिवार के लोग चुप्पी साध गए। जिसमें कुछ लोगों ने बताया कि रविवार को भी युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। जिसमें कुछ लोगों ने बताया कि पत्नी के साथ गृहक्लेश में मारपीट की थी। अब पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह हत्या का मामला है। पति और देवर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जो भी इसमें शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000