चमौली में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत ,नमामि गंगे प्रोजेक्ट तक फैला था करंट

उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर आज एक ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पंद्रह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दुखद घटना में बुधवार को चमोली जिले में एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा अलकनंदा नदी के किनारे हुआ। मीडिया से बात करते हुए चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट प्रवाह के कारण हुआ

इस बीच, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों में पीपलकोटी का एक चौकी प्रभारी भी शामिल है। यह हादसा अलकनंदा नदी के किनारे बने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट प्रवाह के कारण हुआ। इससे पहले खबर आई थी कि इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

मारे गए लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं

उत्तराखंड के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने कहा कि एक सब-इंस्पेक्टर और तीन होम गार्ड सहित 15 लोग बिजली की चपेट में आ गए। उन्होंने आगे कहा कि घटना की जांच चल रही है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।” घटना कल रात की है। पुलिस को गांव से फोन आया कि एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई है। जब पुलिस कर्मी ग्रामीणों के साथ पंचनामा (मौका निरीक्षण) के लिए गए, तो कई लोग बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000