पलायन का ऐसा संकट, अर्थी को कंधा देने के लिए भी नहीं मिल रहा था कोई, SSB जवानों ने करवाया अंतिम संस्कार

पिथौरागढ़ के सीमावर्ती ताड़ेगांव में 100 वर्षीय झुपा देवी का निधन हो गया। पलायन के कारण गांव में अंतिम संस्कार के लिए लोग नहीं थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर SSB जवानों ने अर्थी उठाई और काली नदी किनारे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे ताड़ेगांव में पलायन की मार एक बार फिर सामने आई है।

गांव की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला झुपा देवी का हाल ही में निधन हो गया, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए परंपरा के अनुसार जरूरी लोगों की संख्या भी गांव में उपलब्ध नहीं थी। फिर SSB के जवानों ने न सिर्फ बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा दिया।बल्कि, 2 किलोमीटर दूर ले जाकर अंतिम संस्कार भी करवाया। दरअसल, ताड़ेगांव में झुपा देवी का निधन हो गया था। अर्थी को कंधा देने के लिए परिवार से केवल उनके बेटे रमेश चंद, पोते रवि चंद और गांव का एक अन्य व्यक्ति ही मौजूद था।

परंपरागत रूप से शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए कम से कम चार सक्षम पुरुषों की आवश्यकता होती है, लेकिन गांव में कोई और मौजूद नहीं था। परिवार ने इस कठिन स्थिति की जानकारी ग्राम प्रधान दीपक बिष्ट को दी, जो पास के एक गांव में रहते हैं।हालात की गंभीरता को समझते हुए ग्राम प्रधान ने सीमा चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की यूनिट से संपर्क किया।

SSB जवान बने सहारा

सूचना मिलते ही SSB के जवान गांव पहुंचे और झुपा देवी की अर्थी को कंधा देकर काली नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट तक ले गए। यह श्मशान घाट गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। जवानों ने न सिर्फ शव को ले जाने में मदद की, बल्कि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी सहयोग किया। इस मानवीय पहल से शोक संतप्त परिवार को संबल मिला और एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार गरिमा के साथ संपन्न हो सका।

सीमावर्ती गांवों में पलायन की भयावह तस्वीर

यह घटना उत्तराखंड के सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में हो रहे पलायन की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते युवा पीढ़ी शहरों की ओर पलायन कर चुकी है। कई गांवों में अब केवल बुजुर्ग ही रह गए हैं, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराएं भी प्रभावित हो रही हैं।

पलायन के पीछे ये हैं बड़े कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी गांवों से पलायन के प्रमुख कारण रोजगार के अवसरों की कमी, कमजोर बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां हैं। सीमावर्ती गांवों में ये समस्याएं और भी गंभीर हो जाती हैं।

1700 से ज्यादा गांव बन चुके हैं ‘घोस्ट विलेज’

उत्तराखंड में अब तक 1700 से अधिक गांव ऐसे हैं, जिन्हें ‘घोस्ट विलेज’ घोषित किया जा चुका है, जहां कोई स्थायी निवासी नहीं बचा है। ये खाली गांव पहाड़ों में गहराते सामाजिक संकट और जनसंख्या के लगातार घटते संतुलन की कहानी कहते हैं।

SSB जवानों की भूमिका की सराहना

ताड़ेगांव की इस घटना में SSB जवानों की भूमिका की हर ओर सराहना हो रही है। सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए जवानों ने उस खालीपन को भरा, जो पलायन के कारण गांवों में पैदा हो गया है। झुपा देवी के परिवार के लिए SSB जवानों की मौजूदगी असहाय क्षणों में एक बड़ी ताकत बनी। वहीं, यह घटना सरकार और प्रशासन के लिए एक चेतावनी भी है कि अगर समय रहते पलायन पर रोक और गांवों के पुनर्जीवन के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे दृश्य आम होते जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000